Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुरु पूर्णिमा पर प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को किया गया सम्मानित

गुरु पूर्णिमा पर प्रमुख मंदिरों के पुजारियों को किया गया सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने देवरही मंदिर के पुजारी रामायण पांडे को शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उधर सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बाबा सोमनाथ मंदिर के महंत भोला गिरी को एवं माता गायत्री मंदिर के महंत बाबू सिंह को माला एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसी क्रम में विधानपरिषद सदस्य डा. रतनपाल सिंह ने पैकौली कुटी के पुजारी को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के महन्त युगल किशोर तिवारी को अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने श्री राम जानकी मंदिर के महंत जयप्रकाश दास को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने श्याम मंदिर के महंत रविंद्र पाठक को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान डा. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर होता है। जीवन में गुरु के बताए रास्ते पर चलकर ही लोग सफलता की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। सदर विधायक डा. त्रिपाठी ने कहा कि हिंदुओं, सिखों, बौद्धों और जैनों द्वारा मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, जो महाभारत के रचयिता और वेदों के संकलनकर्ता ऋषि वेद व्यास की जयंती का प्रतीक है। डा. रतनपाल सिंह ने कहा कि जब भगवान शिव शिक्षक या गुरु बने तभी से यह गुरुपूर्णिमा के नाम से जानी जाती है और शिव आदिगुरु कहलाते हैं।
इस दौरान जिला महामंत्री प्रमोद शाही, कार्यक्रम संयोजक गोविंद चौरसिया नगर महामंत्री सुधीर मद्धेशिया रविशंकर नाथ त्रिपाठी नगर उपाध्यक्ष संजू सोनी, दीपू यादव, सुशील सिंह, हरेंद्र पाल, संजय पांडे, अंगद मणि, दीपक श्रीवास्तव, मारकंडेय गिरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments