
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देवरिया नगर स्थित श्री रामजानकी मंदिर के पुजारी जयप्रकाश महाराज को किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र और बजरंगबली का चित्र भेंट कर उनका पूजन किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने पुजारी जी का तिलक लगाकर पूजन करते हुए कहा कि गुरु पूर्णिमा को हर व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण पर्व है, हमारे धर्मग्रन्थो में गुरु में गु का अर्थ अंधकार या अज्ञान और रू का अर्थ प्रकाश है, इसलिए अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले को गुरु कहा जाता है। उन्होंने कहा कि गुरु का महत्व का हर व्यक्ति के जीवन मे होता है। गुरु-शिष्य परम्परा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भाजपा नेता अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि यह पर्व गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। गुरु वंदन कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं, जिससे हमारी सांस्कृतिक विरासत और सशक्त होती है। यह आयोजन राजस्थान की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समृद्धि को दर्शाने वाला एक अनूठा प्रयास है, जो गुरुजनों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रुप से कुँवर राय, विजेंद्र चौहान, अंकुर राय, सुमन्त चतूर्वेदी,अनिल प्रसाद, सन्नी चतूर्वेदी उपस्थित रहे।
More Stories
बाल आधार कार्ड नामांकन केबदल गए नियम
भाजपा में organizational बदलाव की तैयारी, जल्द घोषित होगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
सावन महीने में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार और उनके महत्व