July 12, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान के समर्थन में माकपा का धरना, उपजिलाधिकारी को सौंपा गया मांग पत्र


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।बुधवार को सलेमपुर गांधी चौक पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक संगठनों के देशव्यापी आह्वान के समर्थन में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव को 5 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चारों श्रम संहिता कानून मजदूर हितों के खिलाफ हैं और इन्हें तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सरकारी पदों पर रिक्तियों को भरने, निजीकरण पर रोक लगाने और संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की।

इस दौरान कामरेड सतीश कुमार (अध्यक्ष, खेत मजदूर यूनियन उत्तर प्रदेश), कामरेड रामनिवास यादव (जिला मंत्री, खेत मजदूर यूनियन देवरिया), बलविंदर मौर्य, श्री राम कुशवाहा, श्री राम यादव, लाल चंद, लाल बचन निषाद, शिवशंकर यादव, नियाज़ अहमद, परम हंस भारती, तारा देवी, उर्मिला देवी, पाना देवी, राम छठ्ठू चौहान, विंध्याचल चौहान और हरे कृष्ण कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मजदूरों की आवाज नहीं सुनेगी, तो आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।