Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलेखपाल की मनमाना रवैया से परेशान हैं ग्रामीण

लेखपाल की मनमाना रवैया से परेशान हैं ग्रामीण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील बरहज में तैनात एक लेखपाल की मनमाने रवैया से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। लेखपाल गोविंद के द्वारा चकरोड़ पैमाइश करने के लिए ₹5000 की मांग की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। देऊवारी, तेलिया शुक्ल, बढ़ौना हर्दो, मौना गढ़वा के काश्तकार लेखपाल की मनमानी रवैया से परेशान हो चुके हैं।
मौना गढ़वा के ग्राम प्रधान जनार्दन कुशवाहा और देऊवारी के प्रधान चिंता देवी ने लेखपाल का हल्का परिवर्तन करने के लिए एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल कभी भी किसी गांव में नहीं जाते हैं और न ही तहसील पर मुलाकात होती है, जिससे लोगों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
सरकार की तरफ से जनता की समस्या के लिए गांव में पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन लेखपाल के द्वारा इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल का हल्का परिवर्तन किया जाए, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
ग्रामीणों को खतौनी, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र सहित 26 मामले की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल की मनमानी रवैया के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि लेखपाल का हल्का परिवर्तन नहीं किया गया तो उन्हें आगे भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments