Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचकबंदी लेखपाल चंद्र प्रकाश मिश्र निलंबित

चकबंदी लेखपाल चंद्र प्रकाश मिश्र निलंबित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार के समक्ष चन्द्र प्रकाश मिश्र चकबन्दी लेखपाल के विरूद्ध संदीप यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम व पोस्ट डेबरी तहसील धनघटा द्वारा प्रस्तुत कदाचार भ्रष्टाचार व उत्पीडन सम्बन्धी प्रार्थना पत्र जनता दर्शन एवं तहसील दिवस में प्रस्तुत किया। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र की जांच ग्राम डेबरी में दिनांक 09 जून 2025 को शिकायतकर्ता, गवाहों व ग्रामवासियों को सुनने पर प्रथम दृष्टया सही पाया गया तथा शिकायत की जांच आख्या दिनांक 10 जून 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गयी है।
जांच रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा चंद्र प्रकाश मिश्र चकबंदी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments