Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरात में दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त चालक फरार जांच में जुटी पुलिस

रात में दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त चालक फरार जांच में जुटी पुलिस

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद तहसील के गांव बिरिया कला में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार रात करीब 12 बजे एक मुखबिर से सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव ने तत्काल कार्रवाई की।उन्होंने नायब तहसीलदार रोहित कटियार को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने अवैध खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा।

आरोपियों की तलाश जारी

प्रशासन की टीम को देखते ही चालक मौके से फरार हो गए। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों को थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को सौंप दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। प्रशासन इन शिकायतों पर निरंतर कार्रवाई कर रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments