Saturday, February 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती,...

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती, ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। इस अवसर पर जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पुलिस की ओर से  ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। 
जिले में मुख्य कार्यक्रम जिलाधिकारी अधिकारी प्रेम रंजन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुआ जहां डीएम ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि अर्पित कर उपस्थित जनों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई।
इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने अपने-अपने तरह से राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले महान राष्ट्र शिल्पी प्रथम गृह मंत्री, प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments