Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशIET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला...

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज किया है। संस्थान के कुल 92 विद्यार्थियों का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है।

इन छात्रों का चयन इंटेलिफ्थ, इन्फोडाट, इन्वेस्टोश्योर, प्रॉप शॉप, कैडेरा और टैकल बॉक्स जैसी कंपनियों में हुआ है। चयनित छात्रों में 42 आईटी, 46 सीएसई और 4 एम.एस. (एआई) के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी शामिल हैं।
इसके अलावा सत्र 2024-25 की छात्रा वैष्णवी श्रीवास्तव को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से ऑफर लेटर प्राप्त हुआ है। उन्होंने एनपीटीईएल परीक्षा में शीर्ष 2% में स्थान हासिल कर यह सफलता प्राप्त की है।

इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत ऑनलाइन इंटरव्यू 25 मई 2026 को आयोजित किए गए थे। चयनित विद्यार्थियों को मई और जून माह में संबंधित कंपनियों में जॉइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्लेसमेंट गतिविधियों को और मजबूत करने पर जोर दिया। वहीं, अधिष्ठाता प्रो. हिमांशु पांडेय और प्रो. एस.एन. तिवारी ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
संस्थान के अनुसार, कई छात्र अपनी इंटर्नशिप पूरी कर चुके हैं, जबकि एक छात्र का चयन इंडियन एयर फोर्स में हुआ है और कुछ अन्य एसएसबी प्रक्रिया में शामिल हैं।

ये भी पढ़े – तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments