बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
तहसील तुलसीपुर अंतर्गत बलरामपुर चौराहे के निकट ग्राम रमवापुर में हुनर फैशन डिजाइनिंग व ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ इंजीनियर मोहम्मद अयूब व ग्राम प्रधान डॉक्टर मोहम्मद उमर खान तथा समाज सेविका प्रवीन हुसैन ने किया।
इंजीनियर मोहम्मद अयूब ने बताया कि ग्राम प्रधान डॉक्टर उमर खान के सहयोग से आज रमवापुर में सिलाई व कढ़ाई नि:शुल्क ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत हुई है।
यह ट्रेनिंग सेंटर गांव के गरीब व कमजोर परिवारों के लिए है। जब 6 माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर गांव की 90 महिलाएं व बेटियां अपने मायके व ससुराल के 90 परिवारों की सेवा कर भरण पोषण करेंगी। जिसके लिए गांव की पूनम और रश्मि दो बहूओं ने नि:शुल्क प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी ली है।
ट्रेनिंग सेंटर में मोहम्मद अयूब ने स्वयं एवं समाज से सहयोग लेकर केंद्र में सिलाई मशीन व अन्य मशीनों की पर्याप्त व्यवस्था के साथ अपने निजी आवास को इस कार्य में लगाया है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही नाज़मा, अलफिया, मुस्कान, मोहिनी गौतम, ज्योति निषाद, जागृत कश्यप, रेनू, अंजू, ताहिरा सहित दर्जनों महिलाओं व बच्चियों ने कहा कि हमारा गांव व क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ है। प्रशिक्षण प्राप्त कर हम अपने घर की आर्थिक स्थिति को सही कर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।
इंजीनियर अयूब के किए गए प्रयासों की सराहना क्षेत्र में हो रही है।
ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…