न्याय चला निर्धन के द्वार

लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम – जनपद न्यायाधीश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया देवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यह प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है जिसके लिए आमजनमानस अपने सुलहनीय वादों कों निस्तारित करावें। वही छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार करके अपना वाद समाप्त करा सकते है। न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन के द्वारा गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारी व सम्बन्धित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया गया। सचिव ने कहा कि प्रचार वाहन के द्वारा आम जनमानस को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर उसे निस्तारित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहन द्वारा 30.08.2024 तथा 31.08.2024 को जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं समस्त तहसीलों में प्रचार-प्रसार किया जायेंगा। सचिव ने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छाया नैन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमवीर सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री संजय कुमार सिंह, एव अन्य न्यायिक अधिकारीगण, लीगल डिफेन्स कांउसिल, बैंक कर्मी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago