Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभारत- नेपाल सीमा से 90 करोड़ और 5 करोड़ के नशीला पदार्थ...

भारत- नेपाल सीमा से 90 करोड़ और 5 करोड़ के नशीला पदार्थ चरस बरामद, 8 अभियुक्त गिरफ्तार

दो घंटों के अन्तराल में दो बड़ी चरस तस्करी का खुलासा

पहला तस्करी 5 करोड़ दूसरी 90 करोड़ का चरस बरामद

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल सीमा पर तस्करो की बढ़ती प्रक्रिया को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त कर दिया है जिसका प्रणाम यह है कि 5 करोड़ की चरस बरामदगी के लगभग 2 घंटे बाद 90 करोड़ की चरस बरामद हो गयी । क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की तीन बड़ी खेप पकड़ी गई है। पहली खेप 10 किलोग्राम चरस, दूसरी खेप 71 किलोग्राम, तीसरी खेप लगभग 39 किलोग्राम चरस। कुल 08 अभियुक्तों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ चरस कुल मात्रा 120 किलोग्राम बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 करोड़ लगाई गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए चालान महाराजगंज न्यायालय किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मे नेपाल, बिहार, सहित आसपास के तस्कर शामिल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments