
मुंबई पुलिस का बेहतरीन बंदोबस्त
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। 9वीं मोहर्रम को मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में शिया समुदाय द्वारा परंपरागत मातमी जुलूस निकाला गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस शांतिपूर्वक और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। मुंबई पुलिस ने पूरे आयोजन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बंदोबस्त, ट्रैफिक नियंत्रण, और भीड़ प्रबंधन के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता की हर स्तर पर सराहना की गई।
शिया समुदाय व सब्बन हिंदुस्तानी ने इस बेहतरीन बंदोबस्त और सहयोग के लिए मुंबई पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा किया। समुदाय के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि “मुंबई पुलिस का सहयोग काबिल-ए-तारीफ है, उनकी सतर्कता के कारण आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।”
More Stories
धूमधाम से मनाया जा रहा है पंढरपुर में आषाढी एकादशी महोत्सव
मुलुंड में जरूरतमंदों को छाता वितरण कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी रहे आयोजक
तीन साल बाद भी कुर्सी पर जमे हैं सहायक अभियंता किरण कुमार अन्नमवार