महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।अवैध तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में बरगदवां पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बीती रात क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 508/13 के समीप से लावारिस हालत में 85 बोरी धान बरामद किया है। संयुक्त टीम ने आसपास के स्थानीय गांव के लोगों से उक्त सामान के मालिक के बारे में पूछा गया तो कोई भी उस सामान का मालिकाना हक जाहिर नहीं किया। बताया जाता है कि बार्डर पर उक्त लावारिस धान अवैध तस्करी के जरिए नेपाल भेजे जाने के उद्देश्य से रखा गया था।
इस बाबत एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट राजीव पायलट ने बताया कि लावारिस हालात में धान बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क कार्यालय निचलौल को सौंप दिया गया है।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…