Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशजनपद के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, समालोचक महर्षि अशोक का मनाया गया 80वां...

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, समालोचक महर्षि अशोक का मनाया गया 80वां जन्मदिन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
दयालु बाबा कांप्लेक्स तिखमपुर परिखरा के सभागार में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, समालोचक महर्षि अशोक का 80वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक साहित्यिक व काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें जिले के साहित्यकारों समालोचकों ने अपने-अपने व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस मौके पर ट्रू आइज फाउंडेशन के तत्वावधान में साहित्यकार महर्षि अशोक को अंगवस्त्रम पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जनपद के विद्वान साहित्यकारों द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही साहित्य में मूल्यबोध विषय पर चर्चा की गई। जिसमें डॉ प्रमोद शंकर पांडेय, आशीष त्रिवेदी, डॉ. यशवंत कुमार सिंह, डॉ अशोक द्विवेदी ने भाग लिया। साहित्यकारों ने कहा कि साहित्य की रचना मानव मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। सस्ती लोकप्रियता के लिए साहित्य की रचना नहीं होनी चाहिए। जो दिशा न दे सके तथा अपने समय का दृश्यांकन व मूल्यांकन न कर सके।काव्य गोष्ठी का आगाज डॉ. कादम्बिनी सिंह ने किया। इस मौके पर साहित्यकार शशिप्रेम देव, हीरा लाल हीरा, बेचू राम कैलाशी, कामेश्वर सिंह, उत्कर्ष तिवारी, शिवजी पांडेय रसराज, बृजमोहन प्रसाद अनारी, विजय मिश्र आदि ने काव्य पाठ करके सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर दुष्यंत कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार गुप्त, धर्म नाथ गुप्त, प्रेमचंद, श्रीप्रकाश सिंह, धर्मराज, निलांबुज, अजय कुमार गुप्ता, अभय सिंह कुशवाहा एवं प्रदीप गुप्ता आदि ने महर्षि अशोक को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दी। अध्यक्षता डॉ अशोक द्विवेदी, प्रो. यशवंत कुमार सिंह, प्रो. श्यामसुंदर राय व संचालन मोहन श्रीवास्तव तथा वाणी वंदना अरविंद कुमार उपाध्याय ने प्रस्तुत की। अंत में महर्षि अशोक ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments