Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेश8 वर्षीय मासूम दरिंदगी की शिकार

8 वर्षीय मासूम दरिंदगी की शिकार

महराजगंज/रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा)l घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही 8 वर्षीय मासूम एक दरिन्दे की दरिन्दगी का शिकार हो गई। रविवार सुबह घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी आठ वर्षीय पीड़िता की बहन का आरोप है कि रविवार की भोर में उसकी 8 वर्षीय छोटी बहन घर के बाहर छप्पर के नीचे लेटी हुई थी कि हलोर गांव निवासी सियाराम पुत्र स्व0 राम निहोर ने उसको निर्वस्त्र कर स्वयं भी कपड़े उतार कर दुष्कर्म कियाl जिससे उसके कपड़े खराब हो गये। सुगबुगाहट होते ही आरोपी भाग गया।

मामले की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया और काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भुक्तभोगी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। भुक्तभोगी की बड़ी बहन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पास्को सहित गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मासूम के साथ हुए दुराचार की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मामले में कोतवाल श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बालिका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments