विदेशी डॉलर के साथ 8 अंतर प्रांतीय ठग हुए गिरफ्तार.

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को जनपद में पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत, मऊ पुलिस की टीम द्वारा एक होटल में चेकिंग के दौरान आठ ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 20 डॉलर के 12 नोट, और 1 डॉलर के 50 नोट बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि यह अंतर प्रांतीय ठग जगह-जगह बड़ी संख्या में सक्रिय हैं, यह लोगों को विदेशी डॉलर दिखाकर डॉलर के बदले रुपए एक्सचेंज करने का झांसा देकर लोगों को ठगने का काम करते हैं। इस तरह की जानकारी होने पर हमारी पुलिस टीम द्वारा जगह-जगह दबीश दी जा रही थी, रोडवेज के पास हमारी पुलिस टीम के लोगों को जानकारी मिली कि पास के होटल में कुछ संदिग्ध लोग रुके हुए हैं टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर इन लोगों से पूछताछ की गई तथा उनके पास से कई प्रकार के संदिग्ध चीजें बरामद हुई। इनसे पूछताछ के बाद यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि यह ठगों का एक गिरोह है जो मऊ जनपद में ठगी के मकसद से होटल में आश्रय ले रखा था। पूछताछ से यह भी पता चला कि इनका मास्टरमाइंड बंगाल का रहने वाला है,बाकी के ठग गाजियाबाद के रहने वाले हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा इलाके से इनकी गिरफ्तारी की गई है। इनके पास से कुछ विदेशी डॉलर, पैन कार्ड, मोबाइल, वह कुछ अन्य प्रकार के उपकरण बरामद हुए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

रोजगार का महाकुंभ: 9 कंपनियों ने 259 युवाओं को दिया मौका

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित देवरिया रोजगार मेला 2026 में कुल 402 अभ्यर्थियों…

4 minutes ago

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में मैक्रॉन का बड़ा बयान, बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है प्रतिबंध

एआई के भविष्य पर भारत-फ्रांस की साझेदारी, जिम्मेदार टेक्नोलॉजी पर जोर नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago

कराची में सिलेंडर धमाका, इमारत ढही; 16 की मौत

कराची (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान के कराची शहर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर…

1 hour ago

नाइजीरिया खदान गैस रिसाव में 37 मौतें, जांच जारी

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में स्थित एक खदान में जहरीली गैस के रिसाव से कम…

1 hour ago

RSS शताब्दी वर्ष के बीच यूपी में चुनावी समीकरणों पर मंथन

योगी आदित्यनाथ–मोहन भागवत मुलाकात: 2027 विधानसभा चुनाव और UGC विनियम 2026 पर मंथन से तेज…

2 hours ago

पैसों के विवाद में खूनी अंजाम? बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस की जांच तेज

बलिया डबल मर्डर सुसाइड केस: युवक फंदे से लटका मिला, बक्से में थर्ड जेंडर का…

2 hours ago