सीतापुर (राष्ट्र की परम्परा)। मानपुर चौराहे पर शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बोलेरो गाड़ी से दो लाख रुपये चोरी हो गए। घटना बड़ैला निवासी फिरोज अहमद के साथ घटी, जिनकी चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। फिरोज बैंकिंग कार्य भी करते हैं और ग्राहकों के खाते से पैसा निकालने का काम करते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे फिरोज ने दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी की। उन्होंने दो बैग बोलेरो में रखने शुरू किए, जिनमें एक में मोबाइल और दूसरे में दो लाख रुपये थे। मोबाइल से भरा बैग रखते समय उन्होंने देखा कि रुपये वाला बैग गायब हो गया है। घटना का अहसास होते ही फिरोज घबरा गए और “चोर-चोर” कहकर चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर जुटे और चोर की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह पैदल भाग चुका था। कुछ ही दूरी पर एक नाले में रुपये से खाली बैग मिला। खेत की ओर शौच के लिए गए एक व्यक्ति ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति तेजी से उधर भागता दिखा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोर की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत है और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…
विजयादशमी 2026 राशिफल: दशहरे पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें धन, नौकरी, शिक्षा, प्रेम…
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…