Thursday, March 19, 2026
Homeआजमगढ़पुलिस लाइन में मनाया गया 75वॉ पीआरडी स्थापना दिवस

पुलिस लाइन में मनाया गया 75वॉ पीआरडी स्थापना दिवस

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित 75वॉ पीआरडी स्थापना दिवस सोमवार को (हीरक जयन्ती) पुलिस लाइन में किया गया। जिसमें पी०आर०डी० रैतिक परेड का मान-प्रणाम मुख्य अतिथि ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वीकार किया गया। परेड का संचालन प्रथम कमाण्डर शरद कुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, द्वितीय कमाण्डर चन्दन सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, तृतीय कमाण्डर अमित चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया। जिसमें तीन प्लाटूनों ने भाग लिया। मौके पर प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी दिनेश चौहान, कार्यक्रम प्रभारी धनेश सिंह यादव, राकेश सिंह, अनुराधा सिंह, नागेन्द्र प्रताप सिंह आदि
अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पी०आर०डी० जवानों को प्रमाण-पत्र एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments