74 वां गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में 74 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन भव्यता व धूमधाम के साथ हुआ। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कैम्प आवास कार्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान की शपथ भी दिलाई गई। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण तथा शहीद भगत सिंह व चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
तत्पश्चात जनपद में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ग्राम्य विकास विजयालक्ष्मी गौतम द्वारा ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर पर राष्ट्रगान व संविधान की शपथ भी दिलाई गई तथा मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर परेड की सलामी भी ली गई।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ने तथागत बुद्ध की धरती पर आयोजित गणतंत्र दिवस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, गणतंत्र दिवस का आयोजन 26 जनवरी को किया जाता है, क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। भारत के संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बताते हुए राज्यमंत्री ने, इसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा राष्ट्र को एक अनूठी भेंट बताया।
राज्यमंत्री ने कहा कि हमारा संविधान नागरिकों के मूलभूत अधिकारों की गारंटी देता है, तथा यह सुनिश्चित करता है कि सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह है। राज्यमंत्री ने आज के दिन को भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता का जश्न मनाने और राष्ट्रीय एकता तथा एकीकरण को बढ़ावा देने का अवसर बताया। उन्होनें कहा कि यह भारत के संविधान का ही प्रतिफल है कि आज वंचित शोषित वर्ग भी संविधान में प्रदत्त अवसर की क्षमता के आधार पर अपनी योग्यता को साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि समय समय पर आक्रांताओं द्वारा देश को खंडित करने का प्रयास किया गया है, लेकिन समय गवाह है कि वे हमारे सामने टिक नहीं पाए।
राज्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं, और भविष्य में भी अपनी संस्कृति, एकता, अखंडता, ज्ञान, विज्ञान के बल पर पूरी दुनिया में सूर्य की तरह प्रकाशमान रहेगा। उन्होनें कहा कि देश भक्ति का मतलब सिर्फ सेना में रहकर देश की सेवा करना नहीं होता, अपितु पूर्णत: इमानदारी से अपना कर्तव्य निभाना होता है। किसान, नौजवान, व्यापारी, शिक्षक, विद्यार्थी, पुलिस, शासन-प्रशासन पूरी ईमानदारी से काम करते हैं, और अपने देश की उन्नति को बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग देते हैं तो यह भी देशभक्ति ही है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों के द्वारा जूडो, कराटे, गायन, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी की गई।
इस अवसर पर विधायक हाटा मोहन वर्मा, जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविकांत यादव, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी आलोक सक्सेना व अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिकों की मौजूदगी रही।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago