74वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के नानपारा स्थित सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय अगैईया कैम्प में 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा के मुख्यालय व समस्त सीमा चौकियो में 74वॉ गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l वाहिनी मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कार्यवाहक कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सभी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई l
इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर द्वारा वाहिनी के कार्मिको व उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और गणतंत्र दिवस के इतिहास के बारे मे संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए बताया कि 26 जनवरी का दिन भारत के लिए गौरवमय दिन हैl भारत लंबे समय तक ब्रिटीश शासन के अधीन रहा l भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी दिलाई और उसके लगभग ढाई साल बाद 26 जनवरी 1950 के दिन भारत एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित किया गया और भारतीय संविधान को लागु किया गया l तद्पश्चात प्रत्येक वर्ष हम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते आ रहे है l

कार्यवाहक कमांडेंट द्वारा बल महानिदेशक के सन्देश को कार्मिको तक पहुचाया गया और बल के आदर्श वाक्य सेवा-सुरक्षा-बंधुत्व को चरितार्थ करते हुए राष्ट्र की एकता अखंडता को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरणा दी गई l तदोपरांत कमांडेंट द्वारा बल मुख्यालय से प्राप्त पदक डी.जी. डिस्क से कार्मिको को सम्मानित किया गयाl जिसमें निरीक्षक सा० सुग्रीव प्रसाद (अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), सहायक उप निरीक्षक(सा०) अनीबर्न भट्टाचार्यजी (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), मुख्य आरक्षी(सा०) मोहि कांता मिली (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), मुख्य आरक्षी(शस्त्रागार) पुचिंग शिरिंग (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), नायक (मेसन) धनपत पंडित (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021) आरक्षी(सा०) पारस राम (उत्कृष्ट सेवा पदक 2021), आरक्षी(सा.) महिला मैनाओश्री बोरो (डी.जी. डिस्क सिल्वर के साथ प्रशस्ति पत्र ) तत्पश्चात शहीद घनश्याम गुर्जर वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कराया गया | इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप-कमांडेंट गौतम शर्मा सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक बालकिशन जयसवाल एवं वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहें |

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago