देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खण्ड परिसर रामपुर कारखाना में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवा योजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी सतीश प्रसाद दुबे द्वारा किया गया खण्ड विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए युवाओ का उत्साह वर्धन किया तथा रोजगार मेले में चयनित हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए |
रोजगार मेले में 182 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया एवं रोजगार मेले में उपस्थित 05 कंपनियों द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 71 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के एन०जी०ओ० प्रकोष्ठ आशुतोष दुबे, जिला समन्वयक शोभनाथ, जिला कौशल प्रबंधक उपेन्द्र सिंह चौहान,अतिकुर रहमान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गोविन्द चौहान तथा राजेश यादव,आलोक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता की तरफ से रमेश यादव एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…