नियमित टीकाकरण के लिए एएनएम का प्रशिक्षण जरूरीः सीएमओ

बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है संपूर्ण टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में टीकाकरण बेहतर तरीके से हो, इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के धनवंतरी सभागार में नव नियुक्त 20 एएनएम (सहायक नर्स दाई) को नियमित टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को सीएमओ डॉ राजेश झा की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षण में शहर की नौ और मझगांवा की 11 एएनएम सहित कुल 20 एएनएम को नियमित टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इसके साथ ही एनएनएम को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा नियमित टीकाकरण के सफल संचालन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को नियमित टीकाकरण के फायदे के बारे में अवगत कराना, इसके रख-रखाव के तरीके व किस वक्त कौन सा टीका लगाया जाये, इस संबंध में प्रशिक्षित होना जरूरी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया नियमित टीकाकरण के तहत बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव के टीके सरकारी प्रावधानों के तहत लगाए जाते हैं। इनमें टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला एवं जापान इंसेफेलाइटिस आदि हैं। उन्होंने बताया- टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को जन्म के पश्चात बी.सी.जी. का एक टीका दिया जाता है। हेपेटाइटिस-बी, जो कि एक विषाणु के कारण होता है, जिससे लिवर प्रभावित होता है। पोलियो जिससे बच्चों के शरीर के किसी भाग में अचानक कमजोरी आ जाती है। गलाघोंटू जो आम तौर पर गले और टॉन्सिल को प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इस प्रकार अन्य कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तालिका के अनुरूप नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को सभी जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाये जाते हैं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में यूनिसेफ के डीएमसी अरशद जमाल , जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने नियमित टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में डीडीएम प्रमोद यादव, संजय त्रिपाठी, , रेनू शर्मा, सरिता, पुष्पा, सुनीता, अनीता दुबे, विमला, वंदना, नीलम कुशवाहा, मधु तिवारी, प्रियंका, मधु, रीता सहित अन्य एएनएम शामिल रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

60 minutes ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

4 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

4 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

6 hours ago