Monday, October 13, 2025
HomeSports2025 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज,...

2025 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, जाने अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर है?

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रन बनाने की रेस में छोटे देशों के खिलाड़ियों ने धमाल मचा दिया है। इस साल अब तक ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा 13वें स्थान पर हैं।

अभिषेक शर्मा ने 2025 में अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 49.41 की औसत से 593 रन बनाए हैं। वह इस साल भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज हैं, लेकिन टॉप-7 की सूची में जगह नहीं बना सके।

2025 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

  1. करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया)

मैच: 28 | रन: 1240 | औसत: 49.60

  1. फैज अहमद (बहरीन)

मैच: 29 | रन: 943 | औसत: 58.93

  1. बिलाल जल्माई (ऑस्ट्रिया)

मैच: 32 | रन: 851 | औसत: 30.39

  1. अंशुमान रथ (हांगकांग)

मैच: 19 | रन: 778 | औसत: 43.22

  1. प्रशांत कुरूप (बहरीन)

मैच: 29 | रन: 744 | औसत: 28.61

  1. ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे)

मैच: 18 | रन: 708 | औसत: 39.33

  1. वीरनदीप सिंह (मलेशिया)

मैच: 20 | रन: 642 | औसत: 42.80

इन बल्लेबाजों में से ज्यादातर एसोसिएट देशों से हैं, जो हाल के वर्षों में टी20 क्रिकेट में लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments