जेटीसी पूर्ण कर चुके 675 प्रशिक्षु आरक्षियों को आरटीसी प्रशिक्षण के लिए किया गया रवाना

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन देवरिया से 675 प्रशिक्षु आरक्षियों को आरटीसी (रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स) प्रशिक्षण के लिए औपचारिक रूप से रवाना किया गया। इनमें से 599 प्रशिक्षु 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, जबकि 76 प्रशिक्षु पुलिस लाइन जनपद श्रावस्ती में भेजे गए।प्रशिक्षुओं को रवाना करने से पहले प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने सभी को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह चरण आरक्षियों के भविष्य की नींव रखता है और उन्हें एक सतर्क, संवेदनशील एवं अनुशासित पुलिसकर्मी के रूप में गढ़ता है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरटीसी प्रशिक्षण में व्यवहार, अनुशासन, विधिक ज्ञान, पुलिस प्रक्रिया, आत्मरक्षा, शस्त्र संचालन व तकनीकी विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें, जिससे भविष्य में आम जनमानस की सेवा करते समय वे सटीक एवं प्रभावशाली निर्णय ले सकें।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर शदीपक शुक्ल, प्रतिसार निरीक्षक विजय राज सिंह एवं प्रशिक्षण प्रभारीगण सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।रवानगी से पूर्व प्रशिक्षुओं के दस्तावेजों, किट्स और यात्रा प्रबंधों की बारीकी से जांच कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे उन्हें प्रशिक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

32 minutes ago

करंट लगने से तीन युवकों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री दानिश आजाद अंसारी

प्रदेश सरकार से हरसंभव मदद दिलाने का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ नगर…

35 minutes ago

जूरिस्ट्स फेडरेशन का बड़ा फैसला जिला ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी भी कर सकेंगे संगठन के लोगो का इस्तेमाल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)जूरिस्ट्स फेडरेशन (जुरिस्ट्स फेडरेशन) के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने संगठन के विस्तार,…

38 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की…

41 minutes ago

तेरहवीं कार्यक्रम में घर के बाहर से बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान घर…

45 minutes ago

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 239 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

लार रोड स्थित पैलेस में 12 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रत्येक जोड़े पर…

50 minutes ago