गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के मोदीनगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शनिवार रात एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने स्कूटी और मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कांवड़िए सड़क किनारे से अपनी यात्रा पर आगे बढ़ रहे थे। तभी एक बेकाबू एंबुलेंस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मोदीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि एंबुलेंस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने, जानबूझकर चोट पहुंचाने और गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही है। साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और निर्धारित मार्गों पर ही चलें।
शवों की शिनाख्त जारी, परिजनों को सूचना
पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर शोक की लहर है। स्थानीय लोग प्रशासन से आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…
अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…
किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…
शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…
राम मंदिर में उपराष्ट्रपति करेंगे दर्शन 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी; रामलला की आरती…
फोटो Ai निर्मित दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा बढ़ा! GRAP-3 लागू, अब निर्माण कार्यों से…