Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेश66 मेधावी छात्रों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा एवं कोचिंग की सुविधा

66 मेधावी छात्रों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा एवं कोचिंग की सुविधा

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जानकीनाथ कृष्णा नन्द चैरिटेबल ट्रस्ट पकहां ने देवरिया और कुशीनगर परिक्षेत्र में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 23 मार्च को सेंट्रल पब्लिक स्कूल बघौचघाट में दो पालियों में आयोजित हुई थी।परीक्षा नियंत्रक कन्हैया कुशवाहा ने बताया कि परीक्षा में प्राथमिक,जूनियर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के कुल 702 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।परीक्षा के सफल संचालन में 29 अध्यापकों की टीम ने सहयोग किया था।
30 अप्रैल को घोषित परिणाम के उपरांत रविवार को सेंट्रल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बघौचघाट में काउंसलिंग का आयोजन किया गया।इसमें प्राथमिक स्तर के 14,जूनियर स्तर के 18,हाईस्कूल स्तर के 20 और इंटरमीडिएट स्तर के 14 छात्र चयनित हुए।
काउंसलिंग के लिए तीन टेबल लगाए गए।जिसमे प्राथमिक स्तर के छात्रों को शाह आलम और दुर्गेश राय ने,जूनियर स्तर के छात्रों को अब्दुल्ला खान और हामिद वारसी ने,तो हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर के मोहमद अली और उपेंद्र कुशवाहा ने काउंसलिंग किया।चयनित छात्रों को जून अंतिम चरण या जुलाई के प्रथम सप्ताह में 9 कोचिंग सेंटर और 14 शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क शिक्षा एवं कोचिंग की व्यवस्था प्रदान की जाएगी।वही परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को जुलाई के प्रथम सप्ताह में सम्मानित किया जाएगा।प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के प्रबंधक हामिद वारसी ने कहा कि यह प्रतियोगिता शैक्षिक क्रांति का रूप एक रूप है।इससे मेधावी छात्रों को उनकी योग्यता के आधार पर निःशुल्क शिक्षा और कोचिंग मिल रही है।यह पहल छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments