संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन द्वारा बताया गया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में आरएसआर निजी आईटीआई भैसाटीकर, विकास खण्ड हैसर बाज़ार, संत कवीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
उक्त रोजगार मेले में हैंसर बाजार नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर राय के द्वारा प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया गया व शुभकामनाएं दी। उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी फ्लिप्कार्ट इंडिया लिमिटेड, डिक्सन लिमिटेड, टाटा मोटर्स, डी-मार्ट लिमिटेड, टाटा विन्स्ट्रोन, बूसा लिमिटेड, सत्यम इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कुल 7 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 195 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 65 प्रतिभागियों को जॉब ऑफर किया गया।
उक्त रोजगार मेले में जिला समन्वयक बृजेश कुमार, जिला प्रबंधक धीरेन्द्र विक्रम सिंह व प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर व अन्य उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…
सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…