स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत स्मार्ट फोन पाकर खिले बच्चों के चेहरे

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव मूड़ाडिहाबेग स्थित एआरसी पीजी कालेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्ट फोन वितरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें 657 बच्चों में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार एआरसी पीजी कालेज मूड़ाडिहाबेग में बुधवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कालेज के 657 स्मार्टफोन वितरण किया गया। समारोह के मुख्यातिथि नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडिहा बेग के प्रधानचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना तथा अत्याधुनिक तकनीक सुविधाओं से सुसज्जित करना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास पैदा होगा। करियर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन एआरसी पीजी कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद मुकर्रम इंजीनियर ने कियाl इस दौरान एआरसी पीजी कॉलेज के प्रबंधक शमशेर अहमद, डॉक्टर गुफरान, स्मिता श्रीवास्तव, अनुपम शुक्ला, आशा यादव, शमा खान, संग्राम भारती, नरसिंह यादव, पवन यादव, डॉक्टर नगमा, गीता यादव, हरिश्चंद्र, वजहुल कमर, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहेl

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

2 hours ago

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

4 hours ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

5 hours ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

5 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

5 hours ago