अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। रामनगरी के भव्य-दिव्य मंदिर में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को वृहस्पतिवार, 22 फरवरी को एक माह पूरा हो गया। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही निरंतर भक्ति का सागर लहरा रहा है और भगवान के बाल रूप का दर्शन विगत 30 दिनों में करीब 62 लाख भक्तों ने कर लिया है।
ज्ञात हो कि श्रीराम मंदिर आम भक्तों के लिए 23 जनवरी से खुला है। तब से लगातार रामभक्तों का रेला रामनगरी में चला आ रहा है। अब तो भक्त आस्था स्पेशल ट्रेनों से भी प्रतिदिन 10 से 15 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भीड़ के चलते रामनगरी में यातायात प्रतिबंध भी लागू है। श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल भी चलना पड़ता है। अभी सुविधाओं का भी अभाव को दरकिनार कर लोग आस्था के सागर मे गोता लगा रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र कहते हैं कि “भक्तों का भाव देखते ही बन रहा है। रामलला का दर्शन जल्दी हो जाए इसलिए लोग देश-विदेश से उमड़ पड़े हैं। कोई भीड़ छंटने का इंतजार नहीं कर रहा है। अन्य मंदिरों की तुलना में अयोध्या का राममंदिर कैसा है, लोग इस द़ृष्टि से भी दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु दो से तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर आ रहे हैं, लेकिन चेहरे पर थकान नहीं दिखती। दर्शन मिलते ही चेहरे की रंगत बढ़ जाती है। बुजुर्ग तो रामलला के दर्शन के बाद रोते हुए निकलते हैं। भक्तों में अभूतपूर्व उत्साह है।”
गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन…
भारत में एआई और डीपफेक पर सख्ती: सोशल मीडिया के लिए 3 घंटे का अल्टीमेटम,…
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का…
विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: इलेक्शन कमीशन ने किया सिस्टम री-सेट, अफसरों की कंफर्ट…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…
अद्वितीय है भारतीय ज्ञान परंपरा में पालि साहित्य का योगदान, गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी…