एस विभाग मनपा ने पवई के जयभीम नगर में 600 परिवारों को बरसात में किया बेघर

बेघरों को अस्थाई आश्रय प्रदान करें सरकार…..कांग्रेस के पूर्व स्थानीय विधायक नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की मांग

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंबई में मानसून के दौरान बिल्डर के इशारे पर एस विभाग मनपा द्वारा पवई के जय भीम नगर में 600 परिवारों का 30 वर्ष पुराना घर तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया गया है। जिसकी वजह से मजबूर होकर नागरिक फुटपाथ पर रह रहे हैं। इस झोपड़पट्टी में रहने वाले सभी नागरिक निम्न वर्ग के हैं और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।
पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने मांग की है कि सरकार उन 600 पिछड़े वर्ग के परिवारों को अस्थायी आश्रय प्रदान करे, जो जयभीम नगर, पवई में अपने घर तोड़ने के बाद बेघर हो गए हैं।
इस संबंध में नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को पत्र लिखा है. अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि 6 जून को सुबह 10 बजे मनपा के एस विभाग के अधिकारी, पवई पुलिस स्टेशन के अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय विकासक ने पुलिस बल का उपयोग करके हीरानंदानी पवई में 600 पिछड़े वर्ग के परिवारों के घरों को अवैध रूप से ध्वस्त कर दिया। इसके चलते मानसून सत्र से पहले ही हजारों लोग बेघर हो गए हैं। इसमें महिलाएं, छात्र और बच्चे भी शामिल हैं.

बता दे कि यह नागरिक यहां पर पिछले 30 वर्षों से रह रहे थे । चूंकि उनके पास कोई वैकल्पिक आवास नहीं है, इसलिए ये सभी लोग अनिच्छा से फुटपाथ पर जहां भी जगह मिल रही है, वहां रह रहे हैं। मानसून शुरू होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही मानसून में महामारी वाली बीमारियों के कारण इन लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

इन निवासियों ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील दायर की है और यह मामला अदालत में विचाराधीन है।  इसकी सुनवाई मंगलवार 25 जून को है.   इस मामले में आरिफ  नसीम खान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले समेत क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात की थी और उनसे इस मामले पर गौर करने की मांग की है.  नसीम खान ने मांग की है कि उपरोक्त सभी परिस्थितियों को देखते हुए और मानवीय दृष्टिकोण से इन 600 परिवारों को एक ही स्थान पर समायोजित किया जाना चाहिए।
rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

38 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago