बलिदान दिवस पर याद किए गए डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस पर जिले के नगर पंचायत मगहर के बूथ संख्या 429 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पौध रोपण कर रविवार को मनाई।
इस अवसर पर पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयमैन गौरव निषाद ने कहा कि “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रीय एकता के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उनके महान आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी।”
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदीप मौर्य, सबलू, रवि कुमार सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के स्टेशन रोड स्थित डॉ. मुकर्जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए।
भाजपा के नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दीपू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, किरन प्रजापति, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिं पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago