मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार शिवाजीराव नलावडे के पक्ष में हिंदीभाषी शिक्षकों को लामबंद करने में जुटे सुरेंद्र सिंह

मुंबई, (राष्ट्र की परम्परा)
जैसे जैसे मुंबई शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तारीख करीब आ रही है वैसे वैसे प्रचार में भी तेजी आ गई है। आगामी 26 जून को संपन्न होने वाले शिक्षक मतदार क्षेत्र के चुनाव में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। इस चुनाव में महायुति और महाविकास अघाड़ी समेत अन्य पार्टियां और संगठन पूरी ताकत के साथ जुट गए हैं। राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने संसदीय चयन बोर्ड के साथ मिलकर मुंबई विभागीय राकांपा के कार्याध्यक्ष शिवाजीराव नलावड़े को राकांपा का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। शिवाजीराव नलावडे ने मुंबई में शिक्षकों के बीच प्रचार शुरू कर दिया है। इसके अलावा शिवाजी राव नलावडे के प्रचार में राकांपा चांदीवली तालुका के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने हिंदी भाषी शिक्षको को नलावडे के पक्ष में लामबंद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवाजी राव नलावडे को सहकार क्षेत्र का अच्छा अनुभव और जानकारी है। यही वजह है कि वे पिछले तीस साल से मुंबई बैंक के संचालक पद पर विराजमान हैं। यदि शिक्षकों द्वारा इस बार शिवाजी राव नलावडे को अपना प्रतिनिधि चुना गया तो शिक्षको की समस्याओं का निराकरण तो होगा ही इसके अलावा शिक्षा विभाग में ऐतिहासिक कार्य होंगे। सुरेंद्र सिंह और उनके सहयोगी शिक्षकों द्वारा विगत एक सप्ताह से चांदीवली, कुर्ला, घाटकोपर, अंधेरी और भांडुप विधानसभा के हिंदी माध्यम के स्कूलों में हिंदी भाषी शिक्षको को शिवाजी राव नलावडे के पक्ष में लामबंद करने के लिए युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

2 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

6 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

7 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

7 hours ago