पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 54 बोरी चावल, आठ साइकिल व एक मोटर साइकिल किया गया बरामद

सीमावर्ती थाना क्षेत्रो से नेपाल राष्ट्र मे हो रहे तस्करी का हाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा० कौस्तुभ द्वारा जनपद के सीमावर्ती थाना क्षेत्रो से नेपाल राष्ट्र मे हो रहे तस्करी के रोक थाम के कड़े निर्देश दिये गये थे जिसके अनुपालन मे अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नौतनवां आभा सिंह के पर्यवेक्षण में तस्करी पर रोकथाम हेतु एसएसबी से समन्वय स्थापित कर थाना नौतनवां पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम लगायी गयी थी। मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि भोर में साइकिल व मोटर साइकिल से तस्करी का सामान लिखियहवा घाट से होकर भारत से नेपाल की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना नौतनवा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को साइकिल व मोटर साइकिल से तस्करी कर ले जाये जा रहे 54 बोरी चावल तथा तस्करी मे इस्तेमाल 08 अदद साइकिल व 01 अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया।तस्कर समान छोड़ कर नेपाल राष्ट्र की तरफ फरार हो गये जिसमे एक तस्कर को पकड़ा गया। बरामद शुदा माल व पकड़े गये तस्कर के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 11 कस्टम अधि0 में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र भागू चौधरी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी खजानी थाना ठरकी जिला रूपन देही राष्ट्र नेपाल बताया है। ब पकड़े गए अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस व एसएसबी टीम मे उ0नि0 धीरज कुमार थाना नौतनवा जनपद महराजगंज,हे0का0 दीपक यादव सहायक उ0नि0 संकल्प शर्मा (एसएसबी) हे0का0 राकेश कुमार राय (एसएसबी), हे0का0 आर डेनिस (एसएसबी),का0संतोष कुमार सिंह(एसएसबी, का0सुन्दर राव (एसएसबी)का0 देवेन्द्र देशमुखआदि मौजूद रहे। |

rkpnews@desk

Recent Posts

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

8 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

17 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

11 hours ago