पंचायतीराज एवं नगर निकाय अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को बिना शर्त मिले राज्य कर्मी का दर्जा

विशिष्ट शिक्षक नहीं विद्यालय अध्यापक बनाए सरकार

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार, प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशिर कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लिखित सुझाव दिया कि, विभाग द्वारा बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 पर हितधारकों से लिखित सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
पत्र के माध्यम से परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य के नियोजित शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए। नियमावली के प्रारूप में सक्षमता परीक्षा में तीन बार अनुत्तीर्ण होने पर सेवा समाप्ति को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने घोर आपत्ति दर्ज की है।
महासंघ ने विशिष्ट शिक्षक नामक नए संवर्ग के बदले बिहार विद्यालय अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 में नियोजित शिक्षकों को समायोजित करने की मांग की है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों को वरीयता, सेवा निरंतरता, ऐच्छिक स्थानांतरण, प्रोन्नति, एवं राज्य कर्मी की सुविधाएं जैसे 300 दिनों का अर्जित अवकाश, उपादान ,ग्रुप बीमा, सभी प्रकार के भत्ते एवं पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की भी मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अयोध्या में शिवपाल यादव के स्वागत में उमड़ा समर्थकों का उत्साह, प्रभात नगर मोड़ पर हुआ भव्य अभिनंदन

अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…

8 hours ago

विहिप ने देवरिया में फूंका अभियान का बिगुल, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरूकता पर रहेगा जोर

देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…

13 hours ago

गोपालगंज की SDO डॉ. प्रेरणा सिंह पर SVU का शिकंज!

पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…

14 hours ago

देवरिया जेल में लिखी गई किताब खोलेगी कई सवाल? अमिताभ ठाकुर की ‘शाहजहाँपुर से देवरिया’ जल्द होगी प्रकाशित

उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…

15 hours ago

कार्तिक पूर्णिमा पर देवघर जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 10 साल के बच्चे समेत 5 की मौत

देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…

15 hours ago

डॉक्टर का बोर्ड हटाइए, क्लिनिक बंद कीजिए! पलामू में दवा दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…

15 hours ago