कस्टम व एसएसबी द्वारा तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही जारी, चौकी पुलिस के हाथ खाली
सूत्रों की माने तो तस्करों के साथ शीतला पुर व बहुआर चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। निचलौल थाना अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर से सटे शीतला पुर व बहुआर चौकी क्षेत्र में इन दिनों अवैध तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। कस्टम विभाग व एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम ने तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए शीतला पुर चौकी क्षेत्र के समीप से 53 बोरी विदेशी मक्का व सात साईकिलें बरामद किया है वही तस्करों द्वारा सीमा शुल्क (कस्टम) अधिनियम 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए उपरोक्त मक्का नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में लाया जा रहा था। सूत्रों की माने तो तस्करों के साथ चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध होने की वजह से तस्करी के सामानों से उनकी हाथ खाली पड़े है। निचलौल कस्टम अधीक्षक केएन सिंह के निर्देश पर इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश व 22वीं बटालियन के एसएसबी जवान संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बार्डर पिलर संख्या 502/7 के समीप से नेपाल राष्ट्र से विदेशी मक्का तस्करों द्वारा अवैध तरीके से भारतीय सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कस्टम विभाग व 22वीं बटालियन के एसएसबी जवानों की संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त स्थान पर घेराबंदी कर लिया गया। इस बीच सक्रिय तस्करों के कैरियरों द्वारा साइकिल के मदद से विदेशी कुछ सामान भारत में लाया जा था। इस दौरान कैरियर विदेशी मक्का और साईकिल को छोड़कर नेपाल राष्ट्र भागने में सफल रहे। उसके बाद संयुक्त टीम ने थर्ड कंट्री के 53 बोरी विदेशी मक्का व सात साइकिलें बरामद किया है।
इस संबंध में कस्टम अधीक्षक केएन सिंह ने बताया कि तृतीय देश के 53 बोरी विदेशी मक्का और साइकिल को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सीमा शुल्क (कस्टम) अधिनियम 1962 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए विदेशी मक्का नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत सीमा क्षेत्र में लाया जा रहा था।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…