Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविद्यालय के 450 बच्चों ने किया फाइलेरियारोधी दवा का सेवन

विद्यालय के 450 बच्चों ने किया फाइलेरियारोधी दवा का सेवन

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में शुक्रवार को जिले के विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई गई। पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) के सदस्यों ने बच्चों को फाइलेरिया की गंभीरता व दवा के महत्व के बारे में जानकारी देकर उन्हें दवा का सेवन कराया।

लीलावती शिक्षण संस्था में लगाए गए बूथ पर पीएसपी सदस्यों की टीम ने 450 बच्चों और 18 शिक्षकों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई। इस दौरान सीएचओ, एएनएम, आशा व शिक्षक उपस्थित रहे।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौली में ग्राम प्रधान, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और फाइलेरिया मरीजों की मदद से पीएसपी का गठन किया गया है। इसके माध्यम से लगातार लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

पीएसपी सदस्यों ने बताया कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलती है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय है कि साल में एक बार लगातार पांच वर्ष तक दवा का सेवन किया जाए। इसी क्रम में विद्यालयों में बच्चों को जागरूक कर दवा सेवन कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments