40 वर्षीय युवक ने उग्रसेतु से लगाई छलांग,खोजबीन में जुटी पुलिस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से 40 वर्षीय युवक ने बुधवार की देर रात, छलांग लगाकर जान दे दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल पैसा लेने के लिए अपने दोस्त के साथ जा रहा था, वह कपरवार के उग्रसेन सेतु के पास अपने दोस्त को पर्स और मोबाइल देते हुए, दोस्त को आगे चलने को कहा, इसपर दोस्त अभी आगे ही बढ़ा था कि युवक ने पलक झपकते ही उग्रसेन सेतु से छलांग लगा दिया।
सुरौली थाना क्षेत्र के बरडीहा अली निवासी 40 वर्षीय अखिलेश प्रजापति पुत्र स्वर्गीय प्रहलाद प्रजापति, अपने दोस्त छोटू पाल को साथ लेकर रात्रि में अपने ससुराल पैसा लेने के लिए गया था, बताया जा रहा है कि युवक कपरवार के उग्रसेन सेतु होते हुए बरहज आ रहा था, और उग्रसेन सेतु के पास पहुँच कर अपने दोस्त छोटू पाल को अपना मोबाइल फोन और पर्स देते हुए उसे आगे बढ़ने को कहा, उसके दोस्त को यह लगा कि उसे शौच करना होगा और वह आगे बढ़ने लगा तब तक पीछे देखा की अखिलेश प्रजापति पुल से छलांग लगा दिया। छोटू पाल ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी कपरवार को तुरन्त दिया, लेकिन पुलिस ने यह बता कर टाल दिया कि हम लोगों के पास इस समय जाल नहीं है, साथ आए युवक छोटू पाल ने घर जाकर आप बीती कहानी उसके परिवार वालों से बताई सुबह होने पर पुलिस शव की तलाश में जुट गयी हैं, इस संबंध में उप निरीक्षक कपरवार जितेंद्र यादव से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई तो उन्होंने जानकारी देने में अनभिज्ञता जताई, अखिलेश प्रजापति अपने पीछे अपने पत्नी के साथ दो बेटों को छोड़ गए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

6 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

8 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

8 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

9 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

9 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

9 hours ago