
भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत भलुवनी में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना थाना भलुअनी अंतर्गत ग्राम डुमरिया में शनिवार को सुबह हुई। सूचना मिलते ही थान प्रभारी निरीक्षक भलुअनी, बरहज सीओ आदित्य कुमार गौतम, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस गांव में पहुंच गये थे। इस भीषण घटना में तीन बच्चे और एक महिला की झुलसने से मौत हो गई है।
मृतकों में आरती गुप्ता पत्नी शिवशंकर गुप्ता 40 वर्ष, कुंदन गुप्ता 12 वर्ष, आँचल गुप्ता 14 वर्ष, सृष्टि 11 माह हैं। यह घटना सुबह चाय बनाते व्यक्त हुई। एक ही कमरे में सारे लोग थे। विस्फोट इतना तगड़ा था कि एल्वेस्टर की छत के परखच्चे उड़ गए।
