संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर हुआ है। बस्ती जिले से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 अन्य की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हुई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है।
दुर्घटना की सूचना पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप मीना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और पुलिस को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिया।
दुर्घटना करने के बाद भाग रही रोडवेज बस को स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ कर और पुलिस के हवाले कर दिया।
नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…
हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…
पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…
शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…
शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…