एटीएम कार्ड के जरिए फ्राड करने वाले अन्तर्राज्यीय 4 अभियुक्त गिरफ्तार 1 को लगी गोली

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस टीम द्वार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । बुधवार की रात्रि में थाना हल्दी पुलिस टीम रात्रि गश्त/चेकिंग के दौराने समय लगभग 02.00 बजे मुखबीर खास की सूचना पर हृदयाचक तिराहे से पीपा पुल पर जाने वाले रास्ते पर एक कार से जाते हुए 04 संदिग्ध लोगो को पुलिस द्वारा रोककर चेकिंग करना चाहा किन्तु चारों उतरकर पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया और उन चारों में से एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर अवैध असलहे से हमला कर दिया, थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में 01 नफर अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी । पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 04 अभियुक्तगण को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । घायल हुआ व्यक्ति द्वारा अपना नाम बच्चा लाल पुत्र स्व0 रामचन्द्र महतो निवासी हरदिया थाना रघुनाथपुर जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार उम्र 27 वर्ष बताया जिसका इलाज हेतु पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जबकि अन्य ने अपना नाम क्रमशः 2. साहेब कुमार पुत्र नारद महतो निवासी मढिया बरियारपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार उम्र करीब 32 वर्ष 3. मदन महतो पुत्र वासुदेव महतो निवासी पंडीतपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतीहारी (पूर्वी चम्पारण) बिहार उम्र 37 वर्ष 4. लालबाबू महतो पुत्र श्रवण महतो निवासी पंडितपुर थाना पीयरा कोठी जिला मोतिहारी (पूर्वी चम्पारण) उम्र करीब 38 वर्ष बताया । हिरासत में लिये गये अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस.315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस.315 बोर, 63 अदद एटीएम अलग-अलग बैंकों के, एक अदद आई 20 कार नं0 यूपी 16 एबी 2488 व 5200/- रुपये नगद बरामद हुआ । चारों ने पुछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जो बलिया व अन्य स्थानों पर सीधे-साधे लोगों से ए0टी0एम0 कार्ड फ्राड करके उनका पैसा निकाल लेते है या ट्रांसफर कर लेते है और हम सभी चारो फ्राड किये गये पैसे को अपने में बांट लेते है चारो द्वारा बताया गया कि हम सब बलिया में कई बार आकर घटना किये है और इसी तरह हम बलिया के अलावा भी यूपी के अन्य जनपदों और दिल्ली में भी इस तरह का काम करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध बलिया, दिल्ली सहित अन्य जगहों पर विभिन्न मुकदमें दर्ज है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हल्दी पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago