बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम, 1982 की धारा-8 एवं उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली, 1963 के नियम-6 के अन्तर्गत जनपद बलरामपुर के उन क्षेत्रों मं जहां पर यह अधिनियम लागू है, साप्ताहिक बन्दी की घोषणा वर्ष 2023 के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जानी है। यदि सम्बन्धित क्षेत्र के व्यापार मण्डलों को कोई आपत्ति हो तो समाचार-पत्रों में प्रकाशित होने की तिथि से 03 (तीन) दिन के भीतर कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, बलरामपुर विकास भवन कक्ष संख्या-201 में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। अन्यथा की दशा में यह मान लिया जायेगा कि पूर्व के वर्षों के भांति बन्दी के दिन सम्बन्धी आदेश यथावत् लागू रहेंगें।
उन्होंने कहा कि जनपद बलरामपुर के क्षेत्रों/बाजारों में साप्ताहिक बन्दी नगर पालिका क्षेत्र, बलरामपुर दिन मंगलवार, नगरपालिका क्षेत्र उतरौला सोमवार, अधिसूचित नये क्षेत्र रेहरा बाजार मंगलवार, अधिसूचित नये क्षेत्र श्रीदत्तगंज रविवार, नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा सहित अधिसूचित नये क्षेत्र साहदुल्लानगर, महराजगंज एवं गैंसड़ी सोमवार को रहेगी।
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…