Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। चौकी खुटेहना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंडित पुरवा दाखिला सरसा गोंडा बहराइच रेलवे ट्रैक पर एक 33 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बहराइच भेज दिया है। चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडे ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिले शव की पहचान सुरेश कुमार पुत्र सहज राम निवासी ग्राम गौडरिया थाना रानीपुर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चलवरिया से पयागपुर की तरफ जाने वाली मालगाड़ी से टक्कर होने से मौके पर व्यक्ति की मौत हुई है। जिसकी सूचना स्थानीय थाना पयागपुर पर रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से दिया गया जिसकी पहचान मृतक के परिजनों के द्वारा किया गया जिसका पंचनामा कर शव पीएम के लिए बहराइच भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments