धूमधाम से मना सर्वेश्वरी समूह का 31वां स्थापना दिवस

संपूर्ण समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा सर्वेश्वरी समूह

जौनपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सर्वेश्वरी समूह शाखा समोधपुर का 31 वां स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के मंत्री श्रीकृष्ण पाल द्वारा पूजा अर्चना एवं परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद संभवराम के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।

तत्पश्चात अघोरान्ना परो मंत्रः नास्ति तत्वम गुरौः परम् का संकीर्तन संगीत शिक्षक प्रेमनाथ सिंह द्वारा संगीतमय प्रस्तुति, के साथ किया गया।गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक एवं शाखा के उपाध्यक्ष हृदय प्रसाद सिंह (रानू) ने राष्ट्र एवं संपूर्ण समाज के लिए, सर्वेश्वरी समूह संस्थान के योगदान को सराहा। अपने वक्तव्य में उपाध्यक्ष ने कहा कि आज प्राणि- मात्र के कल्याण के लिए सर्वेश्वरी समूह उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि केवल समोधपुर शाखा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह संस्थान मानव मात्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह निजी स्वार्थ के लिए व्यक्तिगत पूजा- पाठ से बढ़कर है,उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था ईश्वर के साकार और निराकार दोनों स्वरूपों का पक्षधर है,उन्होंने कहा कि संस्थान नर सेवा- नारायण सेवा की विचारधारा पर कार्य कर रहा है।
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य व शाखा के कोषाध्यक्ष डा.रणजीत सिंह ने कहा कि, जो अत्यधिक सरल, सुगम एवं सौम्य है,कठोर नहीं है वही अघोर है।इससे बड़ा कोई मंत्र नहीं तथा गुरु से बड़ा कोई शब्द नहीं।उन्होंने कहा कि यह संस्थान इस मत में विश्वास करता है कि पूजा न करने का वास्तविक एहसास ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।कोषाध्यक्ष ने कहा कि परमात्मा की भक्ति के लिए संसाधनों का कोई विशेष महत्व नहीं है, सूर्य को दीप,जल को नैवेद्य तथा वायु को गंध मानकर ईश्वर का स्मरण किया जा सकता है।सभी के प्रति दया भाव रखते हुए मानवता में सच्चा विश्वास, कर भला ,हो भला का स्वभाव ही अघोर है।इसमें आडंबर का कोई स्थान नहीं है।संस्थान तन की शुद्धि के बजाय मन की शुद्धि का पोषक है।स्थापना दिवस समारोह में शामिल होकर मशहूर गायक सुरेश शुक्ल अत्यंत भाव विभोर हो उठे।उन्होंने अपने अतीत को याद करते हुए कहा कि, अघोरेश्वर महाप्रभु की चरण रज से धन्य समोधपुर की धरती को स्पर्श करके बिल्कुल अभिभूत हूं।अपनी जमीन से जुड़े रहकर मैं, अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूँ,यहां हमारी पिछली यादें बसी हुई हैं ।गौरतलब है कि इस शाखा की स्थापना पूज्यपाद संभव राम ने 2 मार्च 1992 में किया था। बदलापुर शाखा के उपाध्यक्ष दल सिंगार सिंह (फौजी) एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर बृजेश सिंह सिंगर,आरपी सिंह प्राचार्य डीपीएड,डा.अरविंद सिंह,मनीष रावत,धर्मदेव शर्मा,सतीश सिंह,महेंद्र सिंह,राजनाथ सिंह, रविंद्र उपाध्याय,राम बख्श सिंह, वीरेंद्र सिंह,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू (जांचकर्ता) जयप्रकाश सिंह, संतोष पुजारी आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

6 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

8 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

9 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

9 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

9 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

10 hours ago