खाद्य पदार्थों में अपमिश्रण के रोकथाम हेतु खाद्य विभाग ने चलाया विशेष अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए एवं 1240 किलोग्राम खाद्य पदार्थ का सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹80400/- है।
संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पुष्पांजलि ट्रेडर्स, मोहन रोड देवरिया से तुअर की दाल का नमूना संग्रहित किया गया एवं मिथ्याछाप व अधोमानक होने के संदेह में 300 किग्रा तुअर की दाल सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹32400 है।
अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा राजकुमार राकेश ट्रेडर्स, मोहन रोड देवरिया से उड़द की दाल का नमूना संग्रहित किया गया।अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा काशीनाथ बरनवाल एंड सन्स, जलकल रोड देवरिया से सूजी का नमूना संग्रहित किया गया। रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अर्जुन किराना भंडार भागलपुर बरहज देवरिया से गुलाब जामुन मिक्स का नमूना संग्रहित किया गया। रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मनीष ब्रदर्स भलुअनी, देवरिया से बेसन का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक होने के संदेह में 400 किग्रा बेसन को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹28000 है। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अर्जुन किराना भंडार, भागलपुर बरहज देवरिया से गुड़ का नमूना संग्रहित किया गया एवं गुड़ में मिलावट होने के संदेह में संग्रहित 540 किग्रा गुड़ को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹20000 है। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अमित जायसवाल, सब्जी मंडी बरहज देवरिया से पापड़ (जैन पंजाबी मसाला ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया। मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा विशाल ट्रेडिंग कंपनी, भलुअनी देवरिया से कचरी का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी प्रेषित किए जा रहे हैं।
उपरोक्त अभियान में रमेश चन्द्र पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं शिवेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

3 hours ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

3 hours ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

3 hours ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

3 hours ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

3 hours ago