मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौत

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) उभांव थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर- उभांव मार्ग पर हल्दिरामपुर चट्टी के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइको की आमने – सामने की टक्कर में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय माखन यादव निवासी सहिया मठिया जो माल्दा में कपड़े की दुकान चलाता था। मंगलवार की शाम को अपनी दुकान बन्द करके वापस बाइक से घर आ रहा था। अभी हल्दिरामपुर चट्टी के समीप पहुँचा था कि विपरीत दिशा से आ रहा बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे माखन सड़क से दूर जा गिरा और गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल माखन को आस पास के लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने माखन को मृत घोषित कर दिया । इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का एक 2 साल का लड़का है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुँचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

24 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

24 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago