कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फ़िरोज़पुर चट्टी से बृहस्पतिवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच चोरी की मोटरसाइकिल समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर ने कोपागंज थाना क्षेत्र के फ़िरोज़पुर चट्टी पर तीन लोगो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ होने की सुचना मिली। सुचना पाते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा एस आई राजनारायण पांडेय कांस्टेबल विमलेश सिंह जीतेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए। तीनो व्यक्ति पुलिस को देखते फरार होने की कोशिश करने लगे। लेकिन पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए तीनो को दबोच लिया।
पुलिस के पूछताछ करने पर तीनो ने अपना नाम आयुष राय पुत्र राजेश राय निवासी भदसा मानोपुर,तुषार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी सेंदुराईच और रवि कुमार पुत्र राजकुमार निवासी निबही थाना चिरैयाकोट बताया। पुलिस ने तीनो के पास से पांच चोरी के मोटर सायकिल बरामद कर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।
ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…