Saturday, October 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेश15 किलो अवैध पोस्ता छिलका व वाहन सहित 3 गिरफ्तार

15 किलो अवैध पोस्ता छिलका व वाहन सहित 3 गिरफ्तार

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)l पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को अभियुक्तगण मो0 फिरोज पुत्र मो0 हलीम निवासी पल्हरी थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, मो0 सगीर पुत्र मो0 खलील निवासी कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी,रामफेर पुत्र सेवकराम निवासी अकबरपुर धनैठी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को सफदरगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद बोरी में कुल 15 किलो 300 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका व एक अदद इंडिगो कार UP 32 EJ 7651 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0सं0 205/2024 धारा 8/15/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments