Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 28,586 विद्यार्थियों ने दी सम सेमेस्टर की...

विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 28,586 विद्यार्थियों ने दी सम सेमेस्टर की परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2023-24 के अन्तर्गत स्नातक / स्नातकोत्तर / डिप्लोमा सम सेमेस्टर की परीक्षाओं में 28,586 विद्यार्थी शामिल हुए।
शुक्रवार की परीक्षा के लिए कुल 29,182 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 596 अनुपस्थित पाए गए। इसके साथ ही एक विद्यार्थियों को अनुचित साधन के उपयोग में पकड़ा गया।
विश्वविद्यालय केंद्र पर पहली पाली में कुल 2053 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 163 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 2425 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 178 अनुपस्थित रहे।
सेमेस्टर प्रणाली परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुल 239 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तथा इसमें कुल 2,70,037 विद्यार्थी पंजीकृत है। विश्वविद्यालय केंद्र पर करीब 15706 विद्यार्थी सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments