280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक-दूजे के हुए

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत राजकीय आई.टी.आई., देवरिया के परिसर में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कुल 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, जिनमें 264 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ, जबकि 16 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुरूप कराया गया।
         जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी परिवार में बेटी का जन्म होता था, तो माता-पिता चिंतित हो जाते थे। दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के कारण वे अपने बच्चों के पालन-पोषण पर पूरी तरह ध्यान नहीं दे पाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच थी कि विवाह जैसे शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दी जाए, ताकि वे अपने बच्चों का विवाह भव्य तरीके से कर अच्छे से नए जीवन की शुरुआत कर सकें
             मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि योजना अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों, जिनकी वार्षिक आय रू0 2.00 लाख (रू० दो लाख) हो, के पुत्रियों की शादी हेतु संचालित है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जोड़ें पर रू0 51000.00 व्यय किया गया, जिसमें विवाहित कन्या के खातें में रू0 35000.00 अन्तरित किया जा रहा है, रू0 10000.00 की कन्या को गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण आदि दिया गया तथा रू० 6000.00 भोजन, टेन्ट आदि पर व्यय किया गया।
       इस अवसर पर रामप्रकाश यादव प्रतिनिधि रमाशंकर विद्यार्थी सांसद,सलेमपुर, नवीन शाही प्रतिनिधि कृषि मंत्री सुर्यप्रताप शाही, राजू मणि प्रतिनिधि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख लार तथा समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

जीएसटी की दबिश से मोबाइल बाजार में हड़कंप

दिनभर बंद रहीं 50 से ज्यादा दुकानें सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को जीएसटी गोरखपुर की विशेष…

7 hours ago

मझौली में शराब की दुकान पर बवाल, नाराज स्थानीयों ने किया विरोध प्रदर्शन

समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो हुआ वायरल नशे में धुत लोगों की हरकतों…

7 hours ago

देशभर में गहन मतदाता पुनरीक्षण का चुनाव आयोग ने लिया फैसला

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चुनाव आयोग ने बड़ा निर्णय लेते हुए देश के सभी राज्यों…

10 hours ago

कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

RKPnews लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रदेश की राजधानी स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में…

10 hours ago

नगर निगम मुख्यालय पर दूसरे दिन भी भारतीय किसान यूनियन का धरना

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में नगर निगम मुख्यालय लालबाग पर भारतीय किसान…

10 hours ago

अखिलेश दुबे मामले में इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अखिलेश दुबे प्रकरण में SIT की जांच की आँच अब बड़े पुलिस…

10 hours ago