ऑल इंडिया महापदमा नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन द्वारा 21 व, 22 दिसंबर को आयोजित होगा प्रांतीय अधिवेशन
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में नाई समाज को जागरूक करने के लिए ऑल इंडिया महापदमा नंद कम्यूनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन 21 व 22 दिसंबर 2024 को बालाजी लान उद्योग चौक फरेंदा रोड महराजगंज में संपन्न होगा जिसको लेकर नाई समाज के लोग गांवों में घूम कर अपने समाज के प्रति जागरूकता लाने सामाजिक, न्यायिक , शिक्षा ,पिछड़ापन दूर करने के लिए इस अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ शिक्षक व समाज से जुड़े कई हस्तियां शामिल होंगी। उक्त जानकारी वरिष्ठ संरक्षक नंदकिशोर नंदवंशी व जिला अध्यक्ष शैलेश नंदवंशी ने दिया।संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेश नंदवंशी ने कहा कि हम समाज को शिक्षा के प्रति एवं सामाजिक दृष्टिकोण से और बेहतर बनाने हेतु महराजगंज की धरती पर इस आयोजन की तैयारी कर रहे हैं जिससे हमारे समाज के लोग जागरुक हो और आगे बढ़े इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ संरक्षक नंदकिशोर नंदवंशी ने कहा कि हमारा समाज अभी भी पिछड़ा है जिसको आगे आकर जागरूकता लाने और शिक्षा के प्रति उनके बच्चों को जागरूक करने हेतु हमारे संगठन का परम उद्देश्य है इसी उद्देश्य के साथ महराजगंज मेंआयोजित
25 वां प्रांतीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और कार्यक्रम सफल बनाने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने समाज के लोगों से अधिक अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…